• Home
  • Entertainment
  • रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने शेयर की शादी की फोटो, एक्टर ने लिखा- ‘बेस्टफ्रेंड को बनाया पत्नी’
Image

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने शेयर की शादी की फोटो, एक्टर ने लिखा- ‘बेस्टफ्रेंड को बनाया पत्नी’

नई दिल्ली. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पहले पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की और फिर कोडवा परंपरा के अनुसार भी सात फेरे ले लिए. शादी के बाद कपल ने अपनी पहली फोटो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन फोटोज में दोनों का शाही लुक नजर आ रहा है. ये फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं.

उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की शादी का जश्न पूरे शबाब पर है. कपल ने रीति-रिवाजों से शादी कर ली है.  कोडवा रीति-रिवाज से भी दोनों की शादी संपन्न हुई. 26 फरवरी को होने वाले फेरों से पहले 24 फरवरी की संगीत नाइट बेहद फिल्मी और इमोशनल रही. इस शाम की जान रही रश्मिका की स्पेशल परफॉर्मेंस, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘अंगारों’ पर डांस करके विजय को बड़ा सरप्राइज दिया. रश्मिका मंदाना का अंदाज देखकर विजय काफी भावुक हो गए. एंट्री के वक्त भी दोनों का स्वैग देखने लायक था, जहां पूरे वेन्यू को ‘विरोश’ (ViRoash) के बड़े-बड़े पोस्टर्स से सजाया गया था. एक प्यारा पल तब आया, जब विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं, जिससे इस रिश्ते पर परिवार की आधिकारिक मुहर लग गई.

प्राइवेट वेडिंग में संदीप रेड्डी वांगा और थरुण भास्कर जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए हैं, जो चार दिनों तक चलने वाले इस जश्न का लुत्फ उठा रहे हैं. कई सालों तक अपने प्यार को दुनिया से छिपाकर रखने के बाद कपल ने हाल में अपने रिश्ते को ‘विरोश’ नाम देकर ऑफिशियल किया है. उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारों के जुटने की उम्मीद है. फिलहाल तो फैंस अपने इस पसंदीदा जोड़े की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंकोडवा रिवाजों से दोबारा हुई विजय-रश्मिका की शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में फिलहाल, बंध चुके हैं. कपल ने आंध्रा रिवाजों से सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए. लेकिन अब रश्मिका के कोडवा रिवाजों के मुताबिक शादी की रस्में पूरी की गईं. कपल का वेडिंग लुक फैंस का दिल जीत रहा है.

विजय देवरकोंडा ने शेयर की फीलिंग्स

विजय देवरकोंडा ने पत्नी रश्मिका मंदाना संग शादी की पहली फोटो शेयर की है. शादी अंदाज वाली इस शादी की तस्वीरों के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है.विजय ने कैप्शन में लिखा, ‘ मुझे उसकी इतनी याद आ रही थी कि ऐसा लग रहा था मानो वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा बीतता.
ऐसा लग रहा था मानो वो मेरे सामने बैठी हो तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता. ऐसा लग रहा था मानो वो मेरे साथ हो तो मेरी कसरत और भी मजेदार और कम बोझिल लगती. मुझे उसकी जरूरत थी – बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं.

दुल्हन बनी रश्मिका ने लिखी दिल की बात

विजय देवरकोंडा की तरह रश्मिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है.  इसके बाद अलग कैप्शन और प्यार भरे नोट के साथ. नई दुल्हन ने लिखा- हाय मेरे प्यारों, अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था.

Releated Posts

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapatiरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी…

देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी

Rita prajapati Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top