• Home
  • State News
  • सरोजिनी नायडू महिला छात्रावास में छात्रावास महोत्सव ‘अर्चिषा’ आयोजित 
Image

सरोजिनी नायडू महिला छात्रावास में छात्रावास महोत्सव ‘अर्चिषा’ आयोजित 

LV-News

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्थित सरोजिनी नायडू महिला छात्रावास में वार्षिक छात्रावास महोत्सव ‘अर्चिषा’ का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘नवरस’ रही, जिसके माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और भावनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर एन. के. शुक्ला रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जया कपूर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविंद वल्लभ पंत यूनीवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी की प्रो. अर्चना सिंह उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. जया कपूर ने ‘नवरस’ की अवधारणा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए आयोजन की प्रशंसा की।कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन छात्रावास की छात्राओं सौम्या शुक्ला, लता चौरसिया एवं रिचा तिवारी द्वारा किया गया। इस वार्षिक आयोजन के सफल संचालन में छात्रावास की अधीक्षिका अन्विता रघुवंशी, सहायक अधीक्षिका मीनाक्षी जोशी एवं वार्डन अनुराधा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। ‘अर्चिषा’ महोत्सव में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सजावट एवं विषयवस्तु ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top