• Home
  • Breaking News
  • होली व रमजान को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक
Image

होली व रमजान को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक

LV-News
गोसाईंगंज-अयोध्या। आगामी पर्व होली व रमजान को सकुशल निपटाने के लिए गोसाईंगंज कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता एसपीआरए बलवंत चौधरी ने किया।बैठक में एसडीएम सदर रामप्रसाद त्रिपाठी व सीओ सदर अरविंद सोनकर की भी मौजूदगी रही।बैठक को सम्बोधित करते हुए एसपीआरए ने कहाकि गोसाईंगंज कस्बे की जो पुरानी परंपरा रही है हम उम्मीद करते है कि वह आज भी कायम रहेगी। होली हंसी खुशी का पर्व है परन्तु कुछ अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने का काम करते है।सभी टोलियों से आग्रह है कि होलिकादहन स्थल की निगरानी रखते हुए आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जिससे उनकी पहचान हो सके और उनपर कड़ी कार्यवाही हो। डीजे पर कोई अश्लील गाने नही बजेंगे। ऐसा कोई कार्य नही होगा जो विवाद की स्थित पैदा करे।हमे अपनी पुरानी परंपरा को जीवंत करना है।एसडीएम सदर ने कहाकि होली पर शराब का सेवन करके बाइक ना चलाये। कंही कोई विवाद की स्थित हो तो तुरंत सूचना दे,जिससे समय रहते उस पर अंकुश लगाया जा सके। सीओ सदर ने कहाकि होली के साथ रमजान भी चल रहा है।दूसरे धर्म के लोगो की भावनाओ का भी सम्मान करना है।किसी को जबरन रंग ना लगाया जाए।होलिकादहन के समय स्थल पर बालू,पानी आदि की ब्यवस्था रहे जिससे कोई भी दुर्घटना होने पर तत्काल काबू पाया जा सके। एसओ शारदेन्दु दुबे ने कहाकि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नही देना है। अफवाह फैलाने व अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी ने भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।उक्त अवसर पर देवीप्रसाद,रामजी मौर्य, इकबाल हुसैन,अहमद कुरैशी,प्रशांत गुप्ता,कल्लू कुरैशी,प्रवीण कुमार, सुभाष जायसवाल,एसएसआई वीरेंद्र राय, एसआई आशुतोष गुप्ता,देवेंद्र चौधरी,राजकुमार यादव,सभाजीत,कमलेश,सिपाही अनुराग,यशवंत,रोहित शर्मा, रविन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top