• Home
  • State News
  • टेट अनिवार्यता के विरोध शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना
Image

टेट अनिवार्यता के विरोध शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

LV-News
अयोध्या। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उ प्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं उ प्र महिला शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। “टेट का काला कानून वापस लो“,“शिक्षक एकता जिंदाबाद“ का नारा लगाते हुए शिक्षकों का हुजूम एकत्र हुआ जहां धरना सभा में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या महिला शिक्षकों की भागीदारी देखी गई। सभा की अध्यक्षता प्रांतीय ऑडिटर और जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी तथा संचालन संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। सभा के पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय की ओर शिक्षकों ने मार्च किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने निर्णय अव्यवहारिक है। भारत सरकार टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदला जाता, सेवारत शिक्षक वांछित सभी सेवा सेवा शर्तों को पूरा नियुक्ति पाया है। लम्बे अरसे से शिक्षण कार्य के अनुभव को नकार कर टेट की परीक्षा की विवशता अपमानजनक है,इसे समाप्त किया जाना चाहिए।जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि प्राशिसं के उच्चतम न्यायालय के टेट अनिवार्यता के फैसले से लाखों शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो रहा। जनकल्याणकारी सरकार को शिक्षकों के कल्याण हेतु यह काला कानून वापस लिया जाना चाहिए। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू सेवारत शिक्षकों हेतु टेट अनिवार्यता को अमानवीय बताते हुए इसकी बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग दोहराई। सभा को वीरेंद्र भारती,चंद्रप्रकाश यादव,नीलम मंध्यान, गोपाल श्रीवास्तव, चन्दा वर्मा,सुषमा गुप्ता, हेमंत शुक्ला ने भी संबोधित किया। सभा में धर्मेंद्र सिंह,अनुज सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, महेंद्र यादव, सिकंदर सिंह, अनिल सिंह, संतोष यादव, मुकेश प्रताप सिंह,अजय सिंह, अविनाश पांडे,मो. आरिफ़,मो तारिक,रजनीरंजन जायसवाल, अर्चना गोस्वामी,संजय सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह,समीर सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, भगवती यादव, रवींद्र वर्मा, प्रवेश कुमार, रवींद्र गौतम, बरसाती राही, हरिकिशन निषाद, नरेंद्र सिंह,किरन वर्मा, सतीश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह,संचराज वर्मा, यमुना लाल यादव, आलोक यादव,अंजू यादव,रेनू सिंह,किरन लता मिश्रा, रामजी गुप्ता,सरवरे आलम,मांडवी सिंह, मेहंदी खां, अशोक कुमार, सुग्रीव यादव, कृष्ण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top