• Home
  • State News
  • मंदाकिनी नदी का होगा पुनरोद्धार-कायाकल्प -बैठक में कार्य योजना बनाने पर हुई चर्चा
Image

मंदाकिनी नदी का होगा पुनरोद्धार-कायाकल्प -बैठक में कार्य योजना बनाने पर हुई चर्चा

LV-News

चित्रकूट। जिला गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान छोटी एवं सहायक नदियो के पुनरोद्धार और कायाकल्प पर चर्चा की गई। बताया गया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी 12 जनवरी के शासनदेश के क्रम में जनपद के छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार और कायाकल्प कराये जाने के लिए पर्यावरण, वन एव जलवायु परिवर्तन विभाग, कृषि और बागवनी विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास, नगर स्थानीय निकाय विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, लधु सिचाई विभाग, भूगर्भ जल विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायतीराज विभाग द्वारा कर्नवजेन्स के माध्यम से कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाना है। इसी क्रम में नदी पुनरोद्धार और कायाकल्प के लिए मंदाकिनी नदी का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये शासनादेश में उल्लेख कार्यो को सम्बन्धित विभाग कार्यवाही करते हुये सात दिवस के अन्दर अपनी कार्य योजना बनाकर जिला गंगा समिति में उपलब्ध करायें। बैठक में प्रत्युष कुमार कटियार प्रभागीय वनाधिकारी जिला गंगा समिति सचिव, डीएन पांडये उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, एसके सिंह सिचाई विभाग प्रखण्ड, देवेन्द्र सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी, गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति आदि उपस्थित रहे।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top