• Home
  • State News
  • दोहरीघाट में विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्य कर्ता:यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर
Image

दोहरीघाट में विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्य कर्ता:यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर

लखनऊ वार्ता न्यूज

जनपद मऊ के दोहरीघाट में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू के नेतृत्व में बुधवार को नगर में जुलूस निकालकर बीडीओ को ज्ञापन सौंप यादव जी लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माता और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। अजय यादव ने कहा कि फिल्म देश में अराजकता और जातीय संघर्ष का माहौल पैदा कर सकती है। कहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। फिल्म का असली मकसद जातीय वैमनस्य फैलाना है।ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी एक जाति या धर्म की नहीं, बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है। कहा कि पार्टी संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। इस दौरान सतीश यादव, राजेश गुप्ता, अंकुश यादव, सत्यम यादव, जेपी यादव, अरविंद यादव, लाल बाबू सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top