• Home
  • Health
  • मऊ न्यूज: सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, 10-15 दिन में ठीक हो रही खांसी

मऊ न्यूज: सर्द-गर्म मौसम से बिगड़ रही सेहत, 10-15 दिन में ठीक हो रही खांसी

मऊ न्यूज

मौसम में बदलाव हो रहा है जिसके कारण इन दिनों लोग खांसी के शिकार हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह खांसी लंबी(10-15 दिन) चल रही है। इसकी चपेट में न केवल बच्चे आ रहे हैं बल्कि बुजुर्गों भी इससे परेशान हैं। ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है।जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। इससे मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टरों से परामर्श लेकर जांच कराने तक परेशान होना पड़ा।अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में पता चला है कि वायरल संक्रमण के साथ खांसी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खांसी 10 से 15 दिनों में ठीक हो रही है। खांसी को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर एंटी एलर्जिक दवा, नेबुलाइजर का इस्तेमाल करने की बात कह रहे हैं। मौसम सर्दी से गर्मी की ओर जा रहा है। तापमान कम होता है तो लोगों को ठंड लगते लगती है। तापमान बढ़ जाता है तो गर्मी लगने लगती है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष ने कहा कि हर साल इस मौसम में ऐसा होता है, इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है।खासकर बुजुर्ग, जो पहले से बीमार हैं, उन्हें बदलते मौसम के साथ खांसी जुकाम ज्यादा परेशान करता है। उन्हें दवा लेनी चाहिए ताकि वायरल संक्रमण से बचाव जा सकें। साथ ही लोग एकदम से गर्म कपड़े न उतारें, सर्दी के कपड़े पहनें, ध्यान रखे कि ठंड न लगे।

Releated Posts

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है नींबू, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे

Rita Kumariनींबू एक ऐसा फल है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ…

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर के लिए लोगों की पहली पसंद

LV-News लखनऊ, 2 जुलाई 2026, ऐसा हेयर कलर ढूंढना जो सुरक्षित भी हो और अच्छे नतीजे भी दे,…

स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। संगम नगरी में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए…

कोल्ड कॉफी भी हो सकती है हेल्दी: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लखनऊ वार्ता -न्यूज़ कोल्ड कॉफी का स्वाद हर किसी को भाता है और गर्मी में इसे पीने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top