• Home
  • Breaking News
  • गेट पर 12 घंटे का इन्तजार और फिर मौत क्या यही हमार है स्स्टिम
Image

गेट पर 12 घंटे का इन्तजार और फिर मौत क्या यही हमार है स्स्टिम

Govind Prajapati

लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) अस्पताल के गेट पर एक बेटी 12 घंटे तक जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन पत्थर दिल सिस्टम नहीं पसीजा। गोंडा की रहने वाली 35 साल की अविदा खातून, जो दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, उसे लारी कार्डियोलॉजी विभाग में समय पर इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि बुधवार दोपहर से गुरुवार सुबह तक वे डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, मरीज की नाजुक हालत का वास्ता देते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भर्ती करने के बजाय एक हफ्ते बाद आने का फरमान सुनाकर टाल दिया।
अस्पताल की चौखट पर 12 घंटे तक मौत से जंग लड़ती अविदा की हालत जब ज्यादा बिगड़ने लगी, तो हार मानकर परिजन उसे किसी निजी अस्पताल ले जाने के लिए निकले, मगर अफसोस कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पिछले पांच दिनों में तीन बार चक्कर काटने के बावजूद अविदा को इलाज नहीं मिला। इस दर्दनाक घटना ने केजीएमयू की संवेदनहीनता और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक परिवार ने अपनी बेटी खो दी, और पीछे छोड़ गई है वो सिस्टम पर सवाल—कि आखिर एक गरीब की जान की कीमत इतनी सस्ती क्यों है?

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top