• Home
  • State News
  • अखिलेश बोले-मुख्यमंत्री कानपुर को खोदकर सिंगापुर बनाएंगे, जापान का नाम कहीं आदित्यपुर ना कर दें
Image

अखिलेश बोले-मुख्यमंत्री कानपुर को खोदकर सिंगापुर बनाएंगे, जापान का नाम कहीं आदित्यपुर ना कर दें

Sanjay Kumar Singh

कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बटुक जो हमारे पूजनीय हैं, उनकी चोटी पकड़कर अपमानित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें महापाप प ड़ेगा, लेकिन डिप्टी सीएम की चलती नहीं है, ये किसी लायक नहीं। ऐसे डिप्टी सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।उन्नाव में 3 लाख से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया गया। भाजपा के लोग तो NRC लाकर मुस्लिम भाईयों से कागज ढुढ़वा रहे थे। लेकिन SIR के बाद तो हिंदू भाई ही कागज ढूढ़ने में जुटे हैं।अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसा- मुख्यमंत्री सिंगापुर देख आए हैं। अब कानपुर को खोदकर सिंगापुर बनाएंगे। जापान में एमओयू साइन कर रहे हैं। कहीं मुख्यमंत्री जी जापान का नाम बदलकर आदित्यपुर या आदित्यपुरम करके न आ जाएं। अखिलेश बेटी अदिति के साथ शादी समारोह में कानपुर पहुंचे। बेटी अदिति और सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने स्वरूप नगर स्थित घटा पारा में एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद अखिलेश, अदिति और नसीम के साथ ‘मुन्ना समोसा’ की दुकान पहुंचे। खाने के लिए प्लेट से समोसा उठाया, लेकिन वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने दूसरा समोसा खाया। मुन्ना समोसा से निकलकर अखिलेश बिरहाना रोड में सोना चंडी ज्वैलर्स की दुकान पर गए। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले 12 फरवरी को अखिलेश कानपुर आए थे। तब उन्होंने पूछा कि यहां क्या फेमस है…कचौड़ी या समोसा। तब किसी ने कहा था- समोसा। इसके बाद उन्होंने समोसा खाने की इच्छा जताई थी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top