• Home
  • Breaking News
  • दुल्लहपुर में हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में फर्जीवाड़ा:सात छात्राएं पकड़ी गईं, मुकदमा दर्ज
Image

दुल्लहपुर में हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में फर्जीवाड़ा:सात छात्राएं पकड़ी गईं, मुकदमा दर्ज

दिनेश कुमार प्रजापति

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। हरदासपुर खुर्द, जलालाबाद स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सात छात्राएं दूसरे विद्यालय के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गईं। यह फर्जीवाड़ा केंद्र व्यवस्थापक अरविंद यादव, हरिंदर यादव और स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच में उजागर हुआ। सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सर्वजीत यादव मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच की। जांच में पता चला कि जिन छात्राओं के स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी, वे पंडित रमापति वैद्य इंटर कॉलेज, भीखमपुर की छात्राएं थीं। केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बजरंगबली इंटर कॉलेज, संत बुला सतनाम दास इंटर कॉलेज और पंडित रमापति वैद्य इंटर कॉलेज, भीखमपुर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र निर्धारित है। इस घटना के बाद क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक सतर्क हो गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top