• Home
  • State News
  • बडरांव ब्लॉक अंतर्गत पकड़ी खुर्द गांव में उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
Image

बडरांव ब्लॉक अंतर्गत पकड़ी खुर्द गांव में उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

इस्तखार अहमद

मऊ जनपद के बडरांव ब्लॉक अंतर्गत पकड़ी खुर्द गांव में उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बागवानी मिशन योजना के तहत हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से आए किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को स्ट्रॉबेरी और लहसुन की आधुनिक खेती के तरीके सिखाए गए। इसके साथ ही, मचान विधि से की जा रही बीन्स की खेती का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी दिखाया गया। प्रगतिशील किसान रामलेश मौर्य के खेतों में लगी फसलों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों ने बताया कि सही तकनीक और उचित देखभाल से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि किसान एक-दूसरे की सफल खेती से प्रेरणा लें और अपने खेतों में नई विधियों को अपनाएं। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top