• Home
  • State News
  • लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान “बढ़ता नशा–भटकता युवा” विषय पर संवाद
Image

लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान “बढ़ता नशा–भटकता युवा” विषय पर संवाद

विजय कुमार यादव
लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “बढ़ता नशा–भटकता युवा” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय (नवीन परिसर) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से सारगर्भित संवाद किया।अपने संबोधन में श्री चौहान ने कहा कि युवा जीवन अत्यंत अनमोल है और इसका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक उन्नति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लोककल्याण की भावना भी उसमें समाहित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियंता बनने जा रहे विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी अधिक है, इसलिए उनका जीवन नशामुक्त होना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गुटखा-खैनी की पहली चुटकी, बीयर-शराब का पहला घूंट और बीड़ी-सिगरेट की पहली फूंक ही नशे की पहली सीढ़ी होती है, जिससे जीवनभर दूर रहना चाहिए।मुख्य वक्ता की प्रेरणादायी बातों और जीवन के उदाहरणों ने विद्यार्थियों के मन में नया उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत कमजोरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती है, जिसका समाधान सामूहिक जागरूकता और दृढ़ संकल्प से ही संभव है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं इकाई–2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया I

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top