• Home
  • State News
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, प्रयागराज में नजूल भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया
Image

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, प्रयागराज में नजूल भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया

विजय कुमार यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में नजूल भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपाई बाउंड्री खड़ी कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, लेकिन यह न तो लखनऊ के बुलडोजर को दिखाई दे रहा है और न ही दिल्ली के ड्रोन को। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जापान से कोई लगातार नजर रखे हुए है। उनका तंज था कि बाहर का दौरा निवेश के लिए नहीं, बल्कि इसीलिए किया गया है ताकि यदि अवैध कब्जे की बात सामने आए तो यह कहा जा सके कि जब कब्जा हुआ तब वे देश में थे ही नहीं।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा केवल हवा-हवाई दावे करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि नए निवेश के आंकड़े प्रस्तुत करने से पहले पुराने समझौता ज्ञापनों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाए। उनका कहना था कि करोड़ों-करोड़ के एमओयू दिखाए गए, लेकिन जमीन पर वैसी प्रगति दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन परियोजनाओं का ढोल पीटा गया, वे कई मामलों में हवाई घोषणाओं तक सीमित रह गईं।उन्होंने सवाल उठाया कि विदेश दौरों में सिंगापुर जैसे देशों की व्यवस्थाएं देखकर क्या प्रदेश की बुनियादी सुविधाओं की याद नहीं आती। उन्होंने कहा कि जनता अब दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर समझने लगी है और सरकार से पारदर्शिता की अपेक्षा कर रही है।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top