• Home
  • Entertainment
  • आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगलाÓ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
Image

आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगलाÓ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक

Puja vimal
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगलाÓ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। यही कारण है कि फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है।
मेकर्स की ओर से जारी किए गए फिल्म के नए मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस सिंहासन पर डरावने भूतों के सिर बने हुए हैं, जो मुंह फैलाते नजर आ रहे हैं। इस पर बैठे अक्षय कुमार भी मुंह फैलाए हुए हैं।
आंखों पर काला चश्मा लगाए अक्षय अपने गले और हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहने हुए हैं। जबकि एक हाथ में वो माला जप भी रहे हैं। एक लुंगी या धोती जैसी पहने अक्षय कुमार शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अक्षय का ये लुक किसी तांत्रिक से मिलता-जुलता मालूम पड़ता है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में लिखा गया, ‘दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।Ó इसके साथ ही मेकर्स ने एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट भी याद दिलाई है, जो 10 अप्रैल है।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगलाÓ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदार निभाएंगे। मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय की बहन के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top