• Home
  • Entertainment
  • रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज: उदयपुर वेडिंग डेट और रिसेप्शन
Image

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज: उदयपुर वेडिंग डेट और रिसेप्शन

LV-NEWS

 Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की प्री-वेडिंग धूम, उदयपुर में जापानी डिनर से शुरू हुई शादी की रोमांटिक शुरुआत साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 फरवरी को होने वाली इस रॉयल शादी से ठीक पहले, उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज रिजॉर्ट में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशंस की धूम मच गई है। दुल्हन बनने वाली रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया पर परिवार के साथ प्राइवेट जापानी डिनर की झलकियां शेयर कीं, जो फैंस के दिलों में वैलेंटाइन डे जैसा रोमांस भर रही हैं ।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिनर टेबल की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो गोल्डन लाइट्स से नहाई हुई हैं। टेबल पर ब्लश पिंक लिली फूलों का खूबसूरत इंतजाम है, बीच में गोल्डन सेब और हरी अंगूर सजे हैं, जो पूरी सजावट को गार्डन जैसा बना रहे हैं। कस्टमाइज्ड मेन्यू कार्ड पर जापानी व्यंजनों का जिक्र है – सुशी से लेकर स्पेशल डिशेज तक, जो मेहमानों के लिए खासतौर पर तैयार किए गए हैं। सबसे खास है नैपकिन पर ‘विरोश’ का एम्ब्रॉयडरी ये फैंस द्वारा दिया गया कपल का प्यारा नाम है, जो हर कोने में पर्सनल टच जोड़ रहा है ।  रश्मिका की ये पोस्ट थोड़ी धुंधली हैं, लेकिन जानबूझकर जैसे कोई प्राइवेट मोमेंट कैप्चर हो। विजय और रश्मिका दोनों ही वेन्यू पर पहले पहुंच चुके हैं, ताकि फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। दोस्तों के साथ पूल पार्टी भी हुई, जहां फ्लोटिंग ड्रिंक स्टेशन और रेड कप्स वाली मस्ती का नजारा था। ये सब देखकर लगता है, कपल अपनी शादी को परफेक्ट मेकमेमॉरी बना रहा है ।

Releated Posts

‘बेवजह खर्च नहीं, फिल्म बेहतर बननी चाहिए’- अल्लू अर्जुन के डाउन टू अर्थ अंदाज ने जीता दिल!

LV-News मुम्बई, एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है,…

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top