• Home
  • State News
  • नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशुली नदी में गिरी, 18 की मौत
Image

नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशुली नदी में गिरी, 18 की मौत

LV-News
काठमाण्डू,23 फरवरी। नेपाल के धाडिंग जिला में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी एक बस त्रिशुली नदी में गिर गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। हादसा बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका में चरौंडी के पास चिनाधारा में तड़के 1:15 बजे हुआ है। धाडिंग जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने मृतकों की पुष्टि की है। करीब 25 यात्रियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय बस पोखरा से यात्रियों को लेकर काठमांडू जा रही थी, तभी चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और वह लुढ़कते हुए सीधे नदी के पास जा गिरी। घटना की सूचना पर नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय निवासी लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। राजमार्ग बचाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठकुरी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई भी आ रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय बस में 44 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों में 12 पुरुष और 6 महिलाएं है, जिसमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दोनों विदेशी किस देश के हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में बस के परखच्चे दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इससे पहले 5 फरवरी को भी बड़ा हादसा हुआ था। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक बस अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में चली गई थी। घटना के समय बस में बाराती सवार थे, जिसमें 13 की मौत हो गई। हादसे में 34 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्ष 2024 में भूस्खलन की वजह त्रिशूली बस में 2 बस गिर चुकी हैं, जिसमें 7 से अधिक भारतीयों की मौत हुई थी।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top