• Home
  • State News
  • गाजीपुर में मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक घायल, तमंचे व लूटी चेन बरामद
Image

गाजीपुर में मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक घायल, तमंचे व लूटी चेन बरामद

गौरव सिंह
लखनऊ, । पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन अंतर्गत थाना गाजीपुर पुलिस और क्राइम टीम पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार किए गए। जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, लूटी गई चेन के टुकड़े और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को वादिनी विमला, निवासी इंदिरानगर, ने 19 फरवरी को गोल चौराहा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने की सूचना पर थाना गाजीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा जमीनी सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।21/22 फरवरी की रात थाना गाजीपुर पुलिस और पूर्वी जोन क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कल्याण अपार्टमेंट की ओर से शक्ति नगर ढाल की दिशा में आ रहे संदिग्ध स्कूटी सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। घबराहट में स्कूटी सवार गिर पड़े और पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद रानू (27), निवासी चिनहट, के पैर में गोली लगी। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दूसरे अभियुक्त रिजवान (26), निवासी मडियांव, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो देशी तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई पीली धातु की चेन के दो टुकड़े तथा स्कूटी संख्या UP32 PC 9138 बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते अकेली महिलाओं की रेकी कर चैन व आभूषण झपटकर फरार हो जाते थे और बाद में आपस में बंटवारा कर लेते थे।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य थानों व जनपदों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में थाना गाजीपुर पुलिस टीम और क्राइम टीम पूर्वी जोन के अधिकारियों व कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top