• Home
  • State News
  • काशी में मंत्री ए.के. शर्मा का पैदल निरीक्षण, सफाई व सड़क कार्यों पर सख्त निर्देश
Image

काशी में मंत्री ए.के. शर्मा का पैदल निरीक्षण, सफाई व सड़क कार्यों पर सख्त निर्देश

गौरव सिंह
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार प्रातःकाल काशी के शिवपुर, सुषमा नगर कॉलोनी, गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर और रघुवंशी नगर क्षेत्रों में कई किलोमीटर पैदल चलकर सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। मंत्री ने विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों का जायजा लेकर जमीनी हकीकत का आकलन किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में निर्धारित समय पर कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए और कहीं भी कूड़े का ढेर न दिखे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली में सहयोग करें। उनका कहना था कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।इस दौरान मंत्री ने सफाई मित्रों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों को आवश्यक उपकरण, सुरक्षा सामग्री और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।इसके पश्चात मंत्री ने सिगरा क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा की तथा जिन स्थानों पर इंटरलॉकिंग का कार्य शेष है, उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं।मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए नियमित निरीक्षण और जवाबदेही जरूरी है।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर निगम कार्यालय के समीप वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और विकास के साथ-साथ हरित वातावरण बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Releated Posts

प्रहर्ष फाउंडेशन के अक्षरलोग युवा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Ajay yadav लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी लखनऊ: 20 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.…

वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी जनपद -मऊ के कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे…

राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच की मांग

LV-News लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम आज राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top