• Home
  • Sports
  • इन्विंसिबल टाइटेंस ने जीता अब्बास-राय मीडिया प्रीमियर लीग
Image

इन्विंसिबल टाइटेंस ने जीता अब्बास-राय मीडिया प्रीमियर लीग

लखनऊ वार्ता न्यूज

प्रयागराज। इन्विंसिबल टाइटेंस ने अब्बास -राय मीडिया प्रीमियर लीग टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रेलवे ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किए हैं। रविवार को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मैदान पर फाइनल मैच में रेलवे ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 116 रन ( चितरंजन चौबे 38, अर्पित केशरवानी 21, अनुज शुक्ला 14 रन, सैयद अहमद फैज़ान 3/15, सैफ अहमद 2/14, अंकित अरोरा 2/23, विपिन कुमार यादव 2/26 ) पर बनाए। जवाब में इन्विंसिबल टाइटेंस की टीम ने 14.5 ओवर में 120 रन ( रॉकी 53, सैफ अहमद 31 अविजित, रजत चौधरी 18 रन, अमित कुमार 2/20, मो. आदिल 2/30 ) पर बना लिए। मैच के बाद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया, प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ द फाइनल रॉकी, बेस्ट बैट्समैन अर्पित केशरवानी, बेस्ट बॉलर मुन्ना कुमार एवं मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चितरंजन चौबे को दिया गया। इससे पहले आयोजन सचिव अमित श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से शुरू होकर शहर के पांच मैदानों एनसीआर, केपी ग्राउंड, गवर्नमेंट प्रेस, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज पे होते हुए आज इलाहबाद यूनिवर्सिटी मैदान पे आज सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट में कुल 95 छक्के और 445 चौके लगे।

रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल, चित्रवंशम ग्रुप के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व क्रिकेट कोच देवेश मिश्रा ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दिया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसियेसन के संयुक्त संयोजक सोमेश्वर पांडेय, इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के सचिव मुनेंद्र बाजपेयी, पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह, निवेदन शिवपुरी, जैगम खान, स्वर्गीय देवेंद्र राय के परिवारी जनों के साथ के संदीप कुमार, अतुल सिंह, दीपक सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, सचिन प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, रितेश सिंह, आनंद राज, अनिल मौर्या, रोहित शर्मा, कृष्णा श्रीवास्तव, निरंजन गुप्ता, मकसूद अहमद, वीरेंद्र द्विवेदी, सचिन द्विवेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव अमित श्रीवास्तव सभी का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन सुधीर सिन्हा ने किया। रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष ने देवेंद्र राय के पुत्र को चेक प्रदान किया।

Releated Posts

खेल के मैदान में खूनी संघर्ष: कोपागंज में क्रिकेट खेलते समय युवक पर जानलेवा हमला, तीन पर केस दर्ज।

Dinesh Prajapati कोपागंज के शाहपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों…

चैंपियन इंडिया पर पैसों की बौछार! न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद मिले इतने करोड़, आंकड़े उड़ा देंगे होश।

Govind kumar एक महीने के मजेदार क्रिकेट एक्शन के बाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 रविवार, 8 मार्च को…

मेजबान टीम ने रचा इतिहास: फाइनल में बनाए रिकॉर्ड 255 रन, न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर पहली बार जीता खिताब

Govind kumar भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को…

भारत और इंग्लैंड,दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे वानखेड़े में होगा महामुकाबला

Agency/LV-News टी20वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच  वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top