• Home
  • Entertainment
  • शादी के बाद आई शिखर धवन की पहली प्रतिक्रिया, कौन हैं पूर्व खिलाड़ी की दुल्हनिया? जानिए
Image

शादी के बाद आई शिखर धवन की पहली प्रतिक्रिया, कौन हैं पूर्व खिलाड़ी की दुल्हनिया? जानिए

Priti singh

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को जिंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से निजी समारोह में सात फेरे लिए। परिणय सूत्र में बंधने के बाद धवन ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, मिस्टर और मिसेज धवन। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता
धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, ‘संगीत नाइट…लगभग धवन’ इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।

जनवरी में हुई थी सगाई
धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, ‘एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।’ अब शादी के बाद फैंस ‘गब्बर’ और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैंसोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।

शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।

Releated Posts

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapatiरणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी…

देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी

Rita prajapati Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के…

1 Comments Text
  • Ab Y says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey team lucknowvarta.com, Hope your doing well! I just following your website and realized that despite having a good design; but it was not ranking high on any of the Search Engines (Google, Yahoo & Bing) for most of the keywords related to your business. We can place your website on Google’s 1st page. * Top ranking on Google search! * Improve website clicks and views! * Increase Your Leads, clients & Revenue! Interested? Please provide your name, contact information, and email. Bests Regards, Aby Best AI SEO Company Accounts Manager http://www.bestaiseocompany.com Phone No: +1 (949) 508-0277
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top