• Home
  • Sports
  • अहमदाबाद की पिच पर क्या फिर दिखेगा बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज पड़ेंगे भारी?
Image

अहमदाबाद की पिच पर क्या फिर दिखेगा बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज पड़ेंगे भारी?

Gaurav Singh

अहमदाबाद : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों का आगाज हो गया है, जिसमें 22 फरवरी को मेजबान भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में सफर शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। ऐसे में इस मैच में सभी की नजरें पिच और टॉस दोनों पर लगी हुई हैं, क्योंकि अहमदाबाद में शाम के समय दूसरी पारी के दौरान ओस आने की वजह से रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर-8 के इस मुकाबले की पिच के बारे में बताने जा रहे हैं।

काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, वह वहां की काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। अमूमन यहां पर शाम के समय खेले जाने वाले मैचों में काफी बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिलते हैं, लेकिन इस मैच के काली मिट्टी पर खेले जाने की वजह से पिच का मिजाज थोड़ा धीमा हो सकता है, जिसके चलते रन बनाना उतना आसान काम ना हो। हालांकि इसके बावजूद इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद कर सकती है। इस मैदान पर अभी तक टी20 इंटरनेशनल के कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, तो सिर्फ चार बार ही टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 190 से 195 रनों के बीच का देखने को मिलता है।

टीम इंडिया ने यहां पर पिछली बार साल 2021 में गंवाया था मुकाबला
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार देखने को मिला है। यहां पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से वह 7 को जीतने में कामयाब रही है और सिर्फ 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यहां पर टीम इंडिया ने पिछली बार साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना किया था, जिसके बाद से वह अब तक 5 मैच खेल चुके हैं और सभी में जीत हासिल की है और सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए ही मुकाबला अपने नाम किया है।

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top