• Home
  • Breaking News
  • ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्डकप में आखिरी मैच जीता:ओमान को 9 विकेट से हराया,
Image

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्डकप में आखिरी मैच जीता:ओमान को 9 विकेट से हराया,

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के साथ खत्म किया। टीम ने शुक्रवार को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ओमान को 9 विकेट से हरा दिया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी ओमान 104 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने 93 रन की पार्टनरशिप कर कंगारू टीम को जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 4 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल और जैवियर बार्टलेट को 2-2 विकेट मिले। कप्तान मार्श ने फिफ्टी लगाई, वहीं ट्रैविस हेड 32 रन बनाकर आउट हुए। ओमान के लिए वसीम अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को 2 हार मिली ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-बी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ हार कर बाहर हो गई। टीम ने आयरलैंड और ओमान को हराया, लेकिन ये अगले राउंड में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। टीम 2009 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज को भी पार नहीं कर सकी।ऑस्ट्रेलिया ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया। जैवियर बार्टलेट ने फुलर लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। आमिर कलीम बोल्ड हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने स्लिप में करण सोनावाले का कैच भी छोड़ दिया।

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top