• Home
  • State News
  • मधुबन (मऊ) में बुधवार को लेखपाल संघ ने निवर्तमान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल की विदाई
Image

मधुबन (मऊ) में बुधवार को लेखपाल संघ ने निवर्तमान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल की विदाई

मधुबन (मऊ) में बुधवार को लेखपाल संघ ने निवर्तमान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल की विदाई नवागत एसडीएम सत्यप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने पूर्ववर्ती अधिकारी का अनुसरण करते हुए शासकीय दायित्वों को शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस कार्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा की। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने निवर्तमान एसडीएम के साथ मिलकर किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खुशनुमा माहौल में शासकीय दायित्वों को पूरा करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।निवर्तमान एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि मधुबन की इस धरती ने उन्हें नौ महीने के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग दिया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवागत एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर शासन की नीतियों को धरातल पर उतारा जाएगा।इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर पटेल, डॉ. नासिर अली, प्रेमभूषण पांडेय सहित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top