• Home
  • State News
  • महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का
Image

महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी से लगेगा जमघट म्हारे श्याम का

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 44वां श्री श्याम निशानोत्सव ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। जमघट म्हारे श्याम का थीम पर आधारित तीन दिवसीय श्याम निशानोत्सव 20 फरवरी से शुरु होगा। श्याम निशानोत्सव के शुरुआती दो दिन नामचीन भजन गायक सुंदर-सुंदर भक्तिमय भजनों की सरिता बहाएंगे और तीसरे दिन सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 फरवरी को जयपुर के संजय पारीक, कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा, रांची की पूजा पारीक और 21 फरवरी को कोलकाता के संजय शर्मा, लव अग्रवाल, अरविंद सहल एवं कानपुर के कुमार मुकेश बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। इस बार श्री श्याम ज्योत मंडल सदस्यगण राजस्थानी पगड़ी में नजर आएगे। इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने संयुक्त रूप से दी। संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि इस बार मल्ल राजवंश के काल की प्रसिद्ध बिष्णुपुर टेराकोटा वाले भव्य पंडाल में बाबा श्याम का राजदरबार सजाया जाएगा। पंडाल की बनावट ‘रंगा माटीर बांग्ला’ जैसे विषयों से प्रेरित होगी, जहां बंगाल की लाल मिट्टी और प्राचीन मंदिर वास्तुकला को एक आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया जाएगा। पंडाल में टेराकोटा नक्काशी का उपयोग किया जाएगा। बाबा का राजदरबार बिष्णुपुर की विशिष्ट ‘रासमंच’ और ‘पंचरत्न’ स्थापत्य शैलियों के सूक्ष्म विवरणों पर आधारित है, जो इस संरचना की पिरामिड जैसी बनावट और बहुस्तरीय मीनारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। भव्य श्याम दरबार का निर्माण कार्य गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के असीम मात्या करेंगे। टेंट का कार्य राम कृष्ण टेंट एवं अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों में अपनी सेवा समर्पित कर रहे है। कानपुर के बाजोरिया जी से श्याम निशान बनाये गए है एवं दिल्ली से सचिन जी खाटू नरेश की छवि लाएंगे। मुकेश अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल ने बताया कि 22फरवरी को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर भक्तगण बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। निशानोत्सव एवं शोभायात्रा का सजीव प्रसारण सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा। सचिन और मुकेश ने बताया कि सोमवार 23 फरवरी को बाबा श्याम का निशान लेकर बस से खाटूधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां बाबा श्याम का निशान चढ़ाया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, विवेक गोयल, योगेंद्र, सचिन, मुकेश, सक्षम, अशोक, मोती कंछल एवं मंडल समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top