• Home
  • State News
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ में व्यवस्थाओं का जायजा, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
Image

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ में व्यवस्थाओं का जायजा, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

लखनऊ वार्ता ब्यूरों

लखनऊ: प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रथम दिवस पर लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विक्रमादित्य मार्ग (जियामऊ) पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को टीका-चंदन कर पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया और शांत मन, आत्मविश्वास एवं पूरी ऊर्जा के साथ परीक्षा देने का आशीर्वाद दिया।
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि परीक्षार्थी अपनी मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ (केंद्र कोड 341874) पर प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय में 304 तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी विषय में 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए इस वर्ष भी नकलविहीन, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने का संकल्प दोहराया गया है। वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेशभर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम दिवस की पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी एवं प्रारंभिक हिन्दी की परीक्षा 8033 केंद्रों पर 27,54,376 परीक्षार्थियों के साथ तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा 7998 केंद्रों पर 24,99,370 परीक्षार्थियों के साथ सम्पन्न हो रही है।
प्रदेश स्तर पर कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में 8033 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं। 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित करते हुए 222 केंद्र अति संवेदनशील तथा 683 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं।
राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम लखनऊ से 75 जनपदों के सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डरयुक्त दो सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर और हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा स्ट्रांग रूम 24×7 निगरानी में रखे गए हैं। 8033 केंद्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 427 जोनल मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 440 जनपदीय सचल दल और 69 मंडलीय दल परीक्षा की निगरानी में सक्रिय हैं।
परीक्षा अवधि में एसटीएफ एवं स्थानीय अभिसूचना इकाइयों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों के रिजर्व सेट सुरक्षित डबल लॉक अलमारी में सीलबंद रखे गए हैं तथा उत्तर पुस्तिकाएं चार रंगों व सुरक्षा फीचर के साथ मुद्रित की गई हैं। सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत कदाचार पर कठोर दंड का प्रावधान लागू है।
मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन 18001806607 और 18001806608 सहित परिषद प्रयागराज के हेल्पलाइन नंबर, ईमेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सक्रिय रखे गए हैं।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top