• Home
  • Breaking News
  • बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज (2026) 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा…
Image

बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज (2026) 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा…

लखनऊ ब्यूरों

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर है। विद्यार्थी अंगूठी और माला पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार अंगूठी या फिर माला पहनकर भी परीक्षा नहीं देनी है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नियम और मानक भी तय कर दिए गए हैं।

इस बार परीक्षार्थियों को अंगूठी, माला या किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गहनों को लेकर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसका उद्देश्य परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकना है।

बालिका परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की तैनाती अनिवार्य होगी। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। यदि आवश्यकता होगी तो तलाशी का कार्य केवल महिला कर्मचारियों द्वारा ही किया जाएगा। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा।

  • प्रधानाध्यापक ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे।
  • हर केंद्र पर एक बाहरी केंद्र व्यवस्थापक रहेगा।
  • 50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी विद्यालयों से नियुक्त किए गए।
  • यदि किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो केंद्र और बाहरी केंद्र व्यवस्थापक को हटाया जाएगा। कार्रवाई भी होगी।
  • चिकित्सीय अवकाश से पहले जिले के सीएमओ से पुष्टि कराना होगा।
  • स्ट्रांग रूम 24 घंटे कैमरे की नजर में होंगे।
  • स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजे की एक चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। दूसरी चाबी एक मजबूत क्लाथ लाइन लिफाफे में रखकर केंद्र और बाहरी व्यवस्थापक के पास रहेगी।सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग को 6 महीने तक सुरक्षित रखना है।
  • परीक्षा कक्ष और स्ट्रॉन्ग रूम में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित है।
  • स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केंद्र व बाहरी केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • केंद्र पर ही परीक्षा देनी है। यदि कोई ऐसा नहीं करता तो उसका परीक्षाफल निरस्त किया जाएगा। परीक्षा केंद्र, व्यवस्थापक को तीन साल के लिए डिबार किया जाएगा।
  • सॉल्वर के पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी सहित मदद करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
  • वेब कास्टिंग होगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी व रिकॉर्डिंग की जाएगी।
  • एक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त होंगे। कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र, आधार कार्ड साथ रखना होगा।
  • जिस विषय के पेपर होंगे उस विषय से संबंधित शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी।
  • सचल दल में महिला निरीक्षक की अनिवार्य व्यवस्था होगी।
  • परीक्षा के लिए नामित अधिकारी या कर्मचारी ही परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
  • परीक्षा के दौरान केंद्र में कोई अनधिकृत या बाहरी व्यक्ति मिला तो कार्रवाई होगी।
  • बिना फोटो युक्त परिचय पत्र के कोई भी ड्यूटी नहीं करेगा।
  • परीक्षा के दौरान फोटोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top