• Home
  • Breaking News
  • अभिनव भारत पार्टी का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 फरवरी को
Image

अभिनव भारत पार्टी का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 फरवरी को

लखनऊ प्रभारी

लखनऊ। क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर अभिनव भारत पार्टी का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 26 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा भी की जाएगी। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री ममता झा ने अधिवेशन की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरे उत्साह और व्यापक स्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अनेक प्रमुख संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति की संभावना है। ममता झा ने कहा कि वीर सावरकर के विचारों “राजनीति का हिन्दूकरण और हिन्दुओं का सैनिकीकरण“ की वैचारिक पृष्ठभूमि पर गठित अभिनव भारत पार्टी स्वयं को चिंतन, आंदोलन और क्रांति की धारा से प्रेरित राजनीतिक संगठन मानती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रवाद और सावरकर के विचारों को आधार बनाकर भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही है। अधिवेशन में संगठन विस्तार, राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव तथा आगामी रणनीतियों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Releated Posts

लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की गतिविधियां तेज होती दिखाई…

अग्रवाल सभा, लखनऊ के त्रिवार्षिक निर्वाचन हेतु नामांकन

NIT-News लखनऊ। अग्रवाल सभा, लखनऊ के आगामी त्रिवार्षिक निर्वाचन के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए…

दो दिवसों में 2400 किलोग्राम चौसा और आम्रपाली आम यूपी से हुआ यूके रवाना

गोविन्द प्रजापति लखनऊ: भारत-यूके बमजं के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण…

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top