• Home
  • Breaking News
  • जी.एन.इंटरनेशनल स्कूल में सम्यक युवा मंच फाउंडेशन द्वारा प्रतिपादित कैलेंडर-2026 का शुभारंभ व जनसंवाद कार्यक्रम
Image

जी.एन.इंटरनेशनल स्कूल में सम्यक युवा मंच फाउंडेशन द्वारा प्रतिपादित कैलेंडर-2026 का शुभारंभ व जनसंवाद कार्यक्रम

मऊ: सम्यक युवा मंच फाउंडेशन द्वारा प्रतिपादित कैलेंडर-2026 का शुभारंभ व जनसंवाद का कार्यक्रम जी.एन.इंटरनेशनल स्कूल बरपुर,मऊ में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर किया गया। संवादशाला में उपस्थित अतिथियों का पंचशील से जिला संयोजक रामकेश मौर्य ने स्वागत किये। सम्यक युवा मंच के संस्थापक व संयोजक अखिलेश मौर्य ने मुख्य अतिथि एडवोकेट महेंद्र प्रताप मौर्य (अधिवक्ता-दीवानी कचहरी मऊ) को प्रथम कैलेंडर भेंट कर शुभारंभ किये ।साथ ही समस्त उपस्थित अतिथियों को कैलेंडर भेंट किया गया।

अखिलेश मौर्य ने बताएं कि सम्यक युवा मंच फाउंडेशन समाज में शिक्षा, समानता व वैज्ञानिक चेतना के क्षेत्र में जागरूकता हेतु कार्य करता है।यह कैलेंडर हमारे कार्यों का एक संकलन है।विशिष्ट अतिथि डॉ संतोष मौर्य, संजय बाबर ने फाउंडेशन के कार्यों व प्रयासों की सराहना किये ।जसवंत मौर्य ने कहे कि बिना शिक्षा के समाज का विकास संभव नहीं है, हमारे युवाओं को सही दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। पुष्पा मौर्य, दिनेश प्रजापति, कैरियर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर संजय सर ने अपनी सारगर्भित विचार रखें। भाजपा जिला संयोजक सुभाष मौर्य ने फाउंडेशन को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिए।मुख्य अतिथि एडवोकेट महेंद्र प्रताप मौर्य ने कहे कि युवा ही हमेशा नवसृजन किए हैं और इस कार्य में युवा आगे आएं,इसके लिए मेरा सहयोग निरंतर बना रहेगा।सीताराम मौर्य ने अपनी शुभकामनाएं दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र यादव व संचालन राजेश कुशवाहा ने किये। उपस्थित समस्त अतिथियों व सम्भ्रांत जन के प्रति आभार जिला संयोजक रामकेश मौर्य ने ज्ञापित किये ।इस अवसर पर रुचि मौर्य, नरेंद्र मौर्य, राजेंद्र पाल, विनोद कुशवाहा, रमेश यादव, अश्वनी पाल, हरेंद्र प्रसाद, अभिमन्यु कुशवाहा, ओमप्रकाश भारती, त्रिवेणी मौर्य, उमेश राव,लक्ष्मण प्रसाद मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top