• Home
  • Breaking News
  • मऊ महादेव मंदिर परिसर स्थित तमसा नदी तट पर 938 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित घाटों का लोकार्पण किया।
Image

मऊ महादेव मंदिर परिसर स्थित तमसा नदी तट पर 938 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित घाटों का लोकार्पण किया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मऊ जनपद को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ महादेव मंदिर परिसर स्थित तमसा नदी तट पर 938 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित घाटों का लोकार्पण किया। यह परियोजना आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर फंड से पूरी की गई है। धौलपुर रेड स्टोन से सुसज्जित इन घाटों ने पूरे परिसर को नया स्वरूप प्रदान किया है।

घाट परिसर में भगवान शिव की 61 फीट ऊंची कंक्रीट निर्मित प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गई है। राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित यह प्रतिमा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक मानी जा रही है।

लोकार्पण के अवसर पर मंत्री शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर आज श्रद्धालु आरती और दर्शन कर रहे हैं, कभी वहां गंदगी और अव्यवस्था का माहौल था। उन्होंने बताया कि लोग पहले यहां आने से कतराते थे। मंत्री ने जोर दिया कि अब मऊ ‘माफिया-मुक्त मऊ’ की नई पहचान बना रहा है, जहां शासन डर से नहीं बल्कि निर्णय से चलता है। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों की निरंतरता को इसकी बदलती छवि का श्रेय दिया।

मंत्री शर्मा ने घोषणा की कि मऊ महादेव धाम को उत्तर प्रदेश का ‘कैलाश’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर यहां एक आधुनिक ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सड़क, बिजली, नगर विकास और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के माध्यम से जिले के विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top