• Home
  • State News
  • लखनऊ में चाइनीज मांझा पीड़ित परिवार से मिले अजय राय:बोले- CM योगी ने कहा था हत्या की FIR होगी

लखनऊ में चाइनीज मांझा पीड़ित परिवार से मिले अजय राय:बोले- CM योगी ने कहा था हत्या की FIR होगी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने चाइनीज मांझे से जान गंवाने वाले मोहम्मद शोएब के परिजनों से मुलाकात की और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था कि चाइनीज मांझे से यदि किसी की मौत होती है तो संबंधित लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लेकिन अब तक न तो ठोस कार्रवाई दिखी और न ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे हादसों के बाद जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा- प्रदेश में किसान, महिला, व्यापारी और आम आदमी सभी परेशान हैं, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है।प्रदेश में किसान, महिला और व्यापारी विरोधी माहौल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में किसान विरोधी, महिला विरोधी और व्यापारी विरोधी वातावरण बन गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बड़े काम बाहर के लोगों को दिए जा रहे हैं।

Releated Posts

लेखपाल की हत्या में बाप-बेटे सहित चार को दोहरा आजीवन कारावास, गोली मारकर ली गई थी जान

दिनेश प्रजापति प्रभारी मऊ मऊ जिले में वर्ष 2019 में लेखपाल की हत्या करने के मामले में कोर्ट…

गोरखपुर को मिली विकास की सौगात, सीएम योगी ने किया सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

गोविन्द प्रजापति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर गुरुवार को जनता को समर्पित कर दिया।…

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है – केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति लखनऊ, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी…

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top