• Home
  • Entertainment
  • वैलेंटाइन डे को हम रोमांस का दिन मानते हैं, लेकिन इसकी जड़ें प्राचीन रोम के उग्र उत्सव और फ्रांस की ‘लव रिवेंज’ हैं.
Image

वैलेंटाइन डे को हम रोमांस का दिन मानते हैं, लेकिन इसकी जड़ें प्राचीन रोम के उग्र उत्सव और फ्रांस की ‘लव रिवेंज’ हैं.

मोहब्बत सिर्फ महसूस करने की चीज नहीं, इसमें अपने एहसासों को बयां करना भी जरूरी है। किसी खूबसूरत रिश्ते का सबसे अहम मोमेंट होता है, प्यार का इजहार। वह पल, जब कोई अपने दिल के कोमल एहसास बयां करता है और रिश्ते को एक नया नाम देता है।

आज के दौर में प्रपोजल सिर्फ घुटनों पर बैठकर अंगूठी देने तक सीमित नहीं है। लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए तरह–तरह के क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड तरीके अपना रहे हैं। कोई पुरानी यादों के जरिए प्यार जताता है तो कोई लॉन्ग डिस्टेंस के बावजूद डिजिटल माध्यम से प्रपोज करता है।

रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. गीतांजलि शर्मा कहती हैं कि अच्छा प्रपोजल सिर्फ रोमांटिक पलों के लिए नहीं है। यह रिश्ते में भरोसा, समझ और इमोशनल कनेक्शन भी बिल्ड करता है। प्रपोजल का महंगा या भव्य होना जरूरी नहीं है। जरूरी ये है कि उसमें भावनाओं की सच्चाई हो और पार्टनर की पसंद का ख्याल रखा जाए।

इस वेलेंटाइन्स डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, 10 ऐसे क्रिएटिव प्रपोजल आइडियाज, जो आपके रिश्ते को और खूबसूरत बना सकते हैं। 

हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है, जिसमें कई छोटे-बड़े पल जुड़कर एक कहानी कहते हैं। आप इन यादों को दोहराते हुए प्रपोज कर सकते हैं।

इसके लिए उन जगहों पर जाएं, जहां आपके रिश्ते के खास पल जुड़े हों, जैसे पहली मुलाकात, पहली कॉफी डेट या वह जगह जहां आपने घंटों बातें की हों। हर जगह पर एक छोटा नोट, फोटो या यादों से जुड़ा मैसेज रख सकते हैं।

आखिरी जगह पर पार्टनर से पहले पहुंचकर उसका इंतजार करें और दिल से कहें कि आप इन यादों को आगे भी साथ जीना चाहते हैं। यह तरीका बेहद पर्सनल और इमोशनल होता है, जो सामने वाले को खास महसूस कराता है।

प्रपोजल का मतलब सिर्फ किसी खास दिन को सेलिब्रेट करना नहीं होता, बल्कि यह रिश्ते को नई दिशा देने का मौका है। हर कपल की कहानी अलग होती है। इसलिए प्रपोजल भी वही सबसे खूबसूरत होता है, जो उनके रिश्ते की कहानी के सबसे करीब हो।

जरूरी नहीं कि प्रपोजल में महंगे गिफ्ट या बड़े इवेंट्स शामिल हों। कई बार एक सच्चा मैसेज, हाथ से लिखा खत या पुरानी यादों का जिक्र भी दिल को छू सकता है। अगर आपके प्रपोजल में सच्चाई और अपनापन है, तो इस दिन साथ बिताया हर पल आपकी लव स्टोरी का सबसे खूबसूरत चैप्टर बन सकता है।

Releated Posts

आजमगढ़ के 636 ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज:सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी बधाई

बलराम सिंह/आजमगढ़ में एक माह के रमजान के पूरा होने के बाद ईद का पर्व धूमधाम व सौहार्द…

तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स 2025” का भव्य समापन: सिनेमा,

पूजा विमल /लखनऊ/ हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स 2025” का शानदार समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्रीय…

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top