• Home
  • Entertainment
  • सूरज बड़जात्या की ‘संगमरमर’ देखिये बहुत जल्‍द सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर
Image

सूरज बड़जात्या की ‘संगमरमर’ देखिये बहुत जल्‍द सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर

मुंबई,: हर सफल महिला के पीछे एक समझदार पुरुष का साथ होता है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘संगमरमर’ राजश्री प्रोडक्शंस (प्रा.) लि. की पेशकश है, जिसका निर्माण ज्योति देशपांडे ने किया है और निर्देशन विक्रम घई ने संभाला है। यह सीरीज़ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक संवेदनशील पारिवारिक ड्रामा है, जो भारतीय परिवारों की भावनात्मक बुनावट में रचा-बसा है और प्रेम, जिम्मेदारी तथा रिश्तों को थामे रखने वाली शांत ताकत को गहराई से दर्शाता है। सूरज बड़जात्या की विशिष्ट भावनात्मक गर्माहट और संवेदनशीलता से सजी इस सीरीज़ में शीन सविता दास और सौरभ राज जैन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, जया ओझा, अविनाश वाधवानी सहित अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘संगमरमर’ एक महिला की गहन व्यक्तिगत यात्रा को दिखाती है, जो कालातीत प्रेम और भावनात्मक रूप से समृद्ध रिश्तों पर आधारित है। यह कहानी दिखाती है कि जीवन की गति भले आगे बढ़ती रहे, कुछ रिश्ते अपनी जड़ों में अडिग रहते हैं। टीज़र एक ऐसे संसार की झलक देता है, जहां खामोशियां शब्दों से अधिक बोलती हैं—नजरों की भाषा, दबे हुए जज़्बात और वे पल, जब प्रेम कहा नहीं, महसूस किया जाता है। समय की विभिन्न परतों में बहती यह कहानी उन फैसलों, जिम्मेदारियों और अनकहे भावों को उजागर करती है, जो जीवन की राह में साथ चलते हैं। ‘संगमरमर’ एक ऐसे प्रेम की कथा है जो दिखावे की मोहताज नहीं, बल्कि धैर्य, त्याग और इस विश्वास के सहारे कायम रहता है कि कुछ रिश्ते समय के साथ भी नहीं बदलते। ‘संगमरमर’ जल्द ही, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘संगमरमर’, ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित और विक्रम घई द्वारा निर्देशित; राजश्री प्रोडक्शंस (प्रा.) लि. के साथ मिलकर सूरज बड़जात्या की विशिष्ट भावनात्मक कहानी कहने की परंपरा को साकार करती है

Releated Posts

‘बेवजह खर्च नहीं, फिल्म बेहतर बननी चाहिए’- अल्लू अर्जुन के डाउन टू अर्थ अंदाज ने जीता दिल!

LV-News मुम्बई, एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है,…

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top