• Home
  • Health
  • KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा:प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, सस्पेंड
Image

KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा:प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, सस्पेंड

लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में एक बार फिर छेड़खानी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। 50 दिन में यह तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की जांच में पीड़ित डॉक्टर के आरोप सही निकले। इसके बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया। विभाग में एंट्री करने पर रोक भी लगा दी गई है। KGMU प्रशासन पूरे मामले की सच्चाई का पता लगा रहा है।11 फरवरी को शिकायत, 12 को एक्शन पीड़ित डॉक्टर (एमडी छात्रा) ने 11 फरवरी को परिवारवालों के साथ पहुंचकर KGMU प्रशासन से शिकायत की थी। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर उससे अभद्रता करते हैं। साथ ही मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं। इसके बाद कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के आदेश पर विशाखा कमेटी ने पीड़ित डॉक्टर के बयान दर्ज किए। एडिशनल प्रोफेसर से पूछताछ की।कमेटी की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड रहने के दौरान उन्हें डीन मेडिसिन कार्यालय से अटैच कर दिया गया।

चैंबर में बुलाकर हाथ पकड़ा, छेड़खानी की KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- घटना के दिन एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने रेजिडेंट डॉक्टर को किसी काम के बहाने चैंबर में बुलाया। पहले उसका हाथ पकड़ा और फिर छेड़छाड़ की।

इससे रेजिडेंट डॉक्टर हैरान-परेशान हो गई। वो तुरंत चैंबर से बाहर निकली। फिर विभाग की महिला फैकल्टी मेंबर को पूरी बात बताई। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर तत्काल विशाखा कमेटी बनाई गई। शुरुआती जांच के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही जांच पूरी होने तक डीन ऑफिस से अटैच किया गया है।

Releated Posts

स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। संगम नगरी में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए…

कोल्ड कॉफी भी हो सकती है हेल्दी: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लखनऊ वार्ता -न्यूज़ कोल्ड कॉफी का स्वाद हर किसी को भाता है और गर्मी में इसे पीने का…

आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल में ‘कन्या जन्मोत्सव’ की धूम

दिनेश कुमार प्रजापति आजमगढ़ 28 मार्च (आर एन एस)मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद…

दोपहर में झपकी लेने से आप दिन भर रहेंगे ऊर्जावान, जानिए कैसे

पूजा विमलदोपहर की झपकी हर किसी के लिए जरूरी है, जिससे आप अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top