• Home
  • Sports
  • पंजाबी सॉन्ग की फैन हुई रसियन फिगर स्केटर ना दे दिल परदेसी नूं सॉन्ग पर

पंजाबी सॉन्ग की फैन हुई रसियन फिगर स्केटर ना दे दिल परदेसी नूं सॉन्ग पर

रूसी फिगर स्केटर और ओलिंपियन अनास्तासिया गुबानोवा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक के गीत ना दे दिल परदेसी नूं पर बर्फ पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।

गुबानोवा का कहना है कि पंजाबी गीतों की जोशीली बीट उन्हें प्रैक्टिस के दौरान खास ऊर्जा देती है। इतना ही नहीं, वह भारतीय संस्कृति की भी प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाल ड्रेस और माथे पर बिंदी लगाए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

गुबानोवा ने 6 फरवरी को शुरू हुए विंटर ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। वह ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

32 सेकेंड की क्लिप वायरल हुई

करीब 32 सेकेंड का यह वीडियो 8 फरवरी का है। इस वीडियो में गुबानोवा बर्फ पर शानदार मूव्स और जंप्स करती नजर आती हैं। स्केटिंग जैसे यूरोपीय खेल के साथ पंजाबी लोक संगीत का यह मेल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने की हर बीट पर उनके स्टेप्स की मैचिंग उनकी महारत को दर्शाता है।

लाल ड्रेस और बिंदी में दिखीं देसी अंदाज में

विदेशी स्केटर होने के बावजूद अनास्तासिया ने भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाया। लाल ड्रेस और माथे पर सजी बिंदी ने उनके लुक को खास बना दिया। उनके हाव-भाव और प्रस्तुति में भी भारतीय अंदाज की झलक साफ दिखाई दी, जिसने भारतीय दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।

पंजाबी गीतों से मिलती है खास ऊर्जा

पंजाबी संगीत अपनी थाप और ऊर्जा के लिए जाना जाता है। गुबानोवा ने जिस तरह हर बीट के साथ अपनी स्केटिंग की गति और मूवमेंट को मैच किया, वह देखने लायक था। संगीत और स्केटिंग का यह संगम ही इस वीडियो की लोकप्रियता की बड़ी वजह बना।

शाहरूख की मूवी के गाने पर परफॉर्म कर चुकीं

यह पहली बार नहीं है जब गुबानोवा ने भारतीय संगीत पर प्रस्तुति दी हो। इससे पहले भी वह शाहरुख खान की फिल्म अशोका के प्रसिद्ध गीत सन सनाना पर परफॉर्म कर चुकी हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 2026 के विंटर ओलिंपिक खेलों में भारत का कोई फिगर स्केटर शामिल नहीं है। हालांकि, अनास्तासिया की इस प्रस्तुति ने भारतीय दर्शकों को खास जुड़ाव का एहसास कराया।

2023 की यूरोपीय चैंपियन रह चुकीं गुबानोवा

अनास्तासिया गुबानोवा 2023 की यूरोपीय चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार दो बार यूरोपीय रजत पदक अपने नाम किया है। अपनी तकनीकी कुशलता के साथ-साथ वह अपने ‘क्रिएटिव और एक्सपेरिमेंटल’ गानों के सिलेक्शन के लिए जानी जाती हैं।

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top