• Home
  • Entertainment
  • ‘मेरे पास पैसे नहीं हैं.. हाथ जोड़कर राजपाल यादव बोले- यहां कोई दोस्त नहीं, क्या करूं?

‘मेरे पास पैसे नहीं हैं.. हाथ जोड़कर राजपाल यादव बोले- यहां कोई दोस्त नहीं, क्या करूं?

पिछले दिनों चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने नई दिल्ली में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण से पहले वह काफी भावुक थे। इस दौरान उन्होंने अपनी व्यथा को साझा किया। 

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव पर इन दिनों मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ वक्त पहले एक चेक बाउंस मामले को लेकर उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने क्या कहा? क्यों वह बहुत भावुक नजर आए, जानिए? 

राजपाल बोले- अकेले ही मुश्किल से निपटना होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव सरेंडर करने से पहले काफी दुखी, भावुक थे। न्यूज एक्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई रास्ता नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।’ इस तरह राजपाल यादव ने अपनी परेशानी मीडिया के सामने साझा की है।

इस वजह से करना पड़ा सरेंडर?

2 फरवरी को राजपाल यादव को यह निर्देश दिया गया था कि वह सरेंडर करें। अभिनेता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि एक्टर ने 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया है और भुगतान करने के लिए एक हफ्ते का और समय मांगा था। हालांकि, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सरेंडर करने के लिए समय बढ़ाने की राजपाल यादव की अर्जी खारिज कर दी। फिर बीते गुरुवार को अभिनेता ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

क्या है चेक बाउंस का मामला?

राजपाल यादव ने एक कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। कंपनी का कहना है कि राजपाल यादव ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वे सब बाउंस हो गए। कंपनी (M/s मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) ने राजपाल यादव पर चेक बाउंस का केस किया था। ये चेक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए थे, लेकिन पैसे नहीं मिले।

निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई। हाई कोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोक दिया था, लेकिन शर्त रखी थी कि वे कंपनी को पैसे चुकाएंगे। कोर्ट में कई बार वादा किया गया, लेकिन राजपाल यादव ने बार-बार पैसे नहीं चुकाए। कोर्ट ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत गलत है और वे कोर्ट के भरोसे को तोड़ रहे हैं। 

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top