• Home
  • Breaking News
  • बाराबंकी में दहाड़े CM योगी… कहा- हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो
Image

बाराबंकी में दहाड़े CM योगी… कहा- हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी जनपद के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में उन्होंने विधिवत आहुति दी। इस अवसर पर संत बलराम दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत मखाने और लावा की माला पहनाकर किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बाराबंकी भगवान विष्णु के वराह अवतार की भूमि है। इसी जनपद में लोधेश्वर महादेव का पवित्र धाम स्थित है।

उन्होंने कहा कि इसी धरती पर हॉकी के महान खिलाड़ी और पद्म सम्मान से सम्मानित बाबू केडी सिंह का जन्म हुआ था। उनकी हवेली बिकने वाली थी, लेकिन सरकार ने उसे बिकने नहीं दिया और अपने खर्चे से वहां भविष्य स्मारक बनवाया जा रहा है, ताकि जनपद का नौजवान उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाराबंकी के प्रगतिशील किसानों ने आधुनिक खेती के माध्यम से जिले को नई पहचान दी है। यहां के किसान रामसरन वर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लोधेश्वर महादेव मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रुकने और गिरने वाली सरकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि राम मंदिर बनाएंगे और हमने राम मंदिर बनवाया भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कयामत की रात कभी नहीं आएगी, इसलिए बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी संभव नहीं है। जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से कहना चाहेंगे कि कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, क्योंकि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद एक गौरवशाली क्षण आया है। इन वर्षों में अनेक राजा-महाराजा और सरकारें आईं, लेकिन किसी ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए गंभीर प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संकट के समय ही भगवान राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी अब उन्हें भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी। हर चौथे दिन शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ता था। पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे। गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था और अराजकता चरम पर थी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश से अराजकता समाप्त हो चुकी है और विकास की नई गति दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि माघ मेले में अब तक 21 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के कारण लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आज सुरक्षित माहौल में खेती कर रहा है और उसकी फसल सोना उगल रही है। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं तथा प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन नहीं होता था, लेकिन अब कर्मचारियों को समय से वेतन और छात्रों को छात्रवृत्ति मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए आवास, शौचालय और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली पहुंच चुकी है और भ्रष्टाचार में जाने वाला पैसा अब विकास कार्यों में खर्च हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बाराबंकी से होकर गुजरेगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाराबंकी को एससीआर में शामिल किया गया है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य मंत्री सतीश शर्मा और प्रभारी मंत्री सुरेश राही के प्रस्ताव पर रामसनेहीघाट में भव्य औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 16 लाख परिवारों को पेंशन दी जा रही है, 15 से 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और पांच करोड़ 46 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण दिए जाने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में बाराबंकी और अयोध्या सहित गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती और बहराइच से आए संत-महंत, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत राज्य बनकर उभर रहा है, जहां विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top