• Home
  • Entertainment
  • द केरल स्टोरी 2 का इमोशनल ट्रैक O Maayi Ri हुआ रिलीज, Shreya Ghoshal ने दी आवाज 
Image

द केरल स्टोरी 2 का इमोशनल ट्रैक O Maayi Ri हुआ रिलीज, Shreya Ghoshal ने दी आवाज 

नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) के निर्देशन में बन रही फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) में तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाई जाएगी. इन तीनों एक्ट्रेस उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) और ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) की जिंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं. वहीं, अब हाल ही में फिल्म का गाना ‘ओ माई री’ (O Maayi Ri) रिलीज किया गया है.

मुंबईः बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2 का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ रिलीज हो गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं। 

तीनों की ज़िंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं। जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वह धीरे-धीरे एक साजिश भरे और डरावने सच को उजागर करती है, जिसका केंद्र धार्मिक धर्मांतरण है। जहां फिल्म को लेकर उत्साह लगातार चरम पर पहुंच रहा है, वहीं इसी बीच फिल्म का बेहद भावुक गीत ‘ओ माई री’ रिलीज़ किया गया है। 

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) ने किया था और इसके निर्माता विपुल शाह (Vipul Shah) थे. वहीं, इस बार फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह (Kamakhya Narayan Singh) ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विपुल शाह (Vipul Shah) हैं. ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Releated Posts

‘बेवजह खर्च नहीं, फिल्म बेहतर बननी चाहिए’- अल्लू अर्जुन के डाउन टू अर्थ अंदाज ने जीता दिल!

LV-News मुम्बई, एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है,…

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top