• Home
  • State News
  • राजस्व वसूली में फिसड्डी निरीक्षकों से स्पष्टीकरण, दो कर्मी हटाए गए :अयोध्या
Image

राजस्व वसूली में फिसड्डी निरीक्षकों से स्पष्टीकरण, दो कर्मी हटाए गए :अयोध्या

अयोध्या, : राजस्व वसूली के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही दाे कर्मी हटा दिए गए हैं। यही नहीं नगर निगम ने बड़े बकाएदार होटल संचालकों से सख्ती करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम कार्यालय में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने शनिवार को कर-करेत्तर संबंधी समीक्षा बैठक की, जिसमें नगर आयुक्त ने बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग समेत सभी सरकारी विभागों को बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों से टैक्स वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग के डिविजनल मैनेजर से वार्ता के क्रम में निर्देशित किया कि शहर में लगे ट्रांसफार्मर के कवर एरिया या प्लाट पर टैक्स निर्धारण कर उन्हें अवगत कराएं, ताकि बिजली विभाग से समय से कर जमा कराया जा सके।

नागरिकों की ओर से पहले ज्यादा टैक्स लगाकर फिर कम करने के नाम पर अनुचित मांग की आ रही शिकायत पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कर अधीक्षकों व राजस्व निरीक्षकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कम राजस्व वसूली के कारण अयोध्याधाम के राजस्व निरीक्षक गोविंद प्रकाश पांडे एवं शमशेर सिंह को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। नगर आयुक्त ने अवधपुरी जोन की राजस्व निरीक्षक स्वप्निल सिंह से शाश्वत एवं पुष्पक जैसे होटल के टैक्स को लेकर चर्चा की। उनके द्वारा स्पष्ट जवाब न दिए जाने पर नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले प्रमुख होटलों को नोटिस डिमांड तैयार कर भेजा जा रहा है।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने अयोध्या धाम में कार्यरत कर्मचारी भोला गुप्ता एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध मिल रही शिकायतों के मद्देनजर हटाने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। इस दौरान नरेंद्रालय में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था किए जाने एवं वहां से निष्प्रयोग वाहनों को हटाने के लिए भी महापौर ने अपर आयुक्त को निर्देशित किया। इसके साथ ही कर अधीक्षक जय प्रकाश को करेक्टर मद में वाहन पार्किंग तथा विज्ञापन की वसूली बढ़ाने एवं बकाया धनराशि को शीघ्र जमा करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्त, सौरभ नाथ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश, विनय कुमार गौड़, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, देवीप्रसाद, वीरेंद्र पटेल, गोविंद प्रकाश पांडे, शमशेर सिंह, स्वप्निल सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, वंदना आदि की मौजूदगी रही।

Releated Posts

भाकियू भानु का रामनगर तहसील घेराव, किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता

LV-News भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा रामनगर तहसील का घेराव मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में किया…

आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात

LV-News लखनऊ। राजधानी के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1000 आशाओं की प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी सोनकर…

किसान और युवा हितैषी नीतियों पर जताया भरोसा, कई नेताओं ने जॉइन की राष्ट्रीय लोकदल

Nayer Azam लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति…

पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान

NIT-News लखनऊ/जौनपुर। पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top