• Home
  • State News
  • भारत चौथी अर्थव्यवस्था बना, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर अग्रसर
Image

भारत चौथी अर्थव्यवस्था बना, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर अग्रसर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार 25 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी है। भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। देश, आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को विशेश्वरैया सभागार लखनऊ में केंद्रीय बजट पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा, हमें गर्व है कि उनके नेतृत्व में हम इस लक्ष्य के निकट की ओर पहुंच रहे हैं। भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश व प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ चुकी है। डबल इंजन सरकार व्यापारियों के साथ पहले भी खड़ी थी, अभी खड़ी है। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जीएसटी दरें कम करने का कार्य व्यापारी हितों का सफलतम उदाहरण है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वह स्वदेशी बेंचे व स्वदेशी खरीदें। हमारे यहां उत्पादन भी  होता है, उपभोक्ता भी है, व्यापार बढ़ेगा, तो रोजगार बढ़ेगा  सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा, जो विकास कार्यों में लगेगा।
उत्तर प्रदेश में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा इससे व्यापारियों को  बहुत फायदा हो रहा है। व्यापारियों से कहा कि वह ऐसी चीजे बनाने का लक्ष्य करें, जिनकी बिक्री देश में अधिक से अधिक हो। इस संदर्भ में उन्होंने यूपी की फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी व उसकी खूबियों का भी वर्णन किया और व्यापारियों का आह्वान किया कि वह इस पॉलिसी का लाभ उठाएं।
कहा कि हमारी नीति व नीयत स्पष्ट है और साफ है। देश में 65 करोड़ जनधन खाता खोले गए,गरीब कल्याण की योजनाओं का पैसा बिना भेदभाव के उनके खाते में सीधे भेजा जा रहा है। 4 करोड गरीब लोगों को पक्के मकान दिए गए हैं, 3 करोड लोगों को और दिए जाएंगे। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। हम संविधान के पुजारी हैं और आरक्षण के समर्थक हैं। उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट को  सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी बताते हुये कहा कि इस बजट में व्यापारी हितो  का पूरा ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर विधायक श्री पंकज सिह सहित अन्य गणामान्यजनो व जनप्रतिनिधियो ने भी सम्बोधित किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top