• Home
  • State News
  • कुशीनगर को मिली सड़कों की सौगात: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया करोड़ों की सड़क योजनाओं का शिलान्यास
Image

कुशीनगर को मिली सड़कों की सौगात: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया करोड़ों की सड़क योजनाओं का शिलान्यास

हर गांव को पक्की और मजबूत सड़क से जोडना-हमारा संकल्प, उप मुख्यमंत्री।

कुशीनगर।
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुशीनगर जनपद में ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण’ (PMGSY) के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। मार्ग का नाम अनुमानित लागत (लाख रुपये में) एन.एच.-28 जौरा से सोनबरसा मार्ग 1073.48, एन.एच.-28 जोकवा से छॅह मार्ग 806.63, पटहेरवा बसडीला महन्थ से दर्जिया मार्ग 601.26, चौरा से बदुरावू मार्ग 546.20, अहिरौली दान लकनहा घाट से बांक खास गांधी प्रधान डोर 523.96, धुरिया इमिलिया से सपही टड़वा होते हुए पगरा पड़री 403.02, इन सड़कों के निर्माण से कुशीनगर के दर्जनों गांवों की मुख्य राजमार्गों (NH-28) से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर गांव को पक्की और मजबूत सड़क से जोड़ने” के संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास की रीढ़ है। इस योजना के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़कर न केवल आवागमन को सुगम बनाया गया है, बल्कि किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बेहतर सड़कों से कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनता को लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top