• Home
  • Breaking News
  • एडीसीपी संतोष कुमार :गौतमबुद्धनगर में जिला आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ का मोबिलाइजेशन अभ्यास
Image

एडीसीपी संतोष कुमार :गौतमबुद्धनगर में जिला आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ का मोबिलाइजेशन अभ्यास

नोएडा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आठवीं बटालियन गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्राम गौतमबुद्धनगर में मोबिलाइजेशन अभ्यास (Mob Ex) आयोजित किया गया। यह अभ्यास जनपद की Hazard Vulnerability Risk Analysis (खतरा, भेद्यता और जोखिम विश्लेषण- (एचवीआरए) के आधार पर उपयुक्त अभ्यास खेरली नहर पर हुआ। 

इस अभ्यास में एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन तथा राजस्व प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। पुलिस विभाग से एडीसीपी संतोष कुमार, एनडीआरएफ से सेकेंड इन कमान सूर्यकुमार मौर्य तथा राजस्व प्रशासन से उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में यह मॉक अभ्यास किया गया जिसमे फायर ब्रिगेड से एफएसओ जितेन्द्र कुमार, एसडीआरएफ से विवेक श्रीवास्तव तथा मेडिकल टीम से डॉ मनीष यादव सहित अन्य अधिकारी अभ्यास में शामिल हुए। 

 एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि मोबिलाइजेशन अभ्यास का उद्देश्य नदी और नहर के आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित आपदा प्रतिक्रिया की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। उन्होंने बताया कि अभ्यास का कार्यक्रम सफल रहा। 

Releated Posts

UP: हाईकोर्ट ने कहा- पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति माना जाएगा

राम नरायन पांण्डेय /हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से…

भारी संख्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से अदा प्रशासन रहा मुस्तैद कल्यानपुर :प्रमेंद्र सिंह

दिनेश कुमार प्रजापति /ईद-उल-फितर का त्योहार नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ…

लखनऊ में 245 एकड़ जमीन पर बनेगा नया व‍िधान भवन, :CM योगी

Agency/वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट रखा, इसमें नए…

SP इलमारन ने मऊ में किया अलविदा जुमा और ईद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

दिनेश कुमार प्रजापति /मऊ जिले के अति संवेदनशील नगर क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने अलविदा जुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top