• Home
  • State News
  • सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निदेशक सूचना ने दिलाई शपथ
Image

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निदेशक सूचना ने दिलाई शपथ

लखनऊ: सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार (दिनांक-06.02.2026) को सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।


इस मौके पर निदेशक महोदय ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारीः-
श्री कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), श्री निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष) श्री शशांक शेखर शुक्ल(उपाध्यक्ष) श्री राज कुमार (महामंत्री) श्री बृज मोहन पान्डेय (संयुक्त मंत्री) श्री शुभम चौहान (संगठन मंत्री) श्री शिव शंकर पाण्डेय (प्रचार मंत्री) मो0- सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष) उमेश कुमार (ऑडिटर) आनन्जय (सदस्य) राजेश कुमार भारती (सदस्य) पंकज यादव (सदस्य) प्रवीन दुबे (सदस्य) राशि सक्सेना (सदस्य) पंकज पाल(सदस्य) कार्यकारिणी की सदस्यों की ओर से श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्री अमित यादव, सह निर्वाचन अधिकारी श्री अमित शुक्ला के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना श्री अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक श्री सतीश चन्द्र भारती, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, श्री चन्द्र विजय वर्मा, श्री संजय कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top