• Home
  • Entertainment
  • टीम इंडिया के गौतम गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में विघ्नहर्ता का किया दर्शन
Image

टीम इंडिया के गौतम गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में विघ्नहर्ता का किया दर्शन

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन किया। यह जानकारी सिद्धिविनायक मंदिर के सूत्रों ने दी।
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज सुबह मुंबई में दादर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे और आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद गंभीर ने भगवान का गणेश का दर्शन किया और टीम के लिए आशीर्वाद मांगा। सात फरवरी से टी 20 वर्ल्ड कप शुरु होने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच नियुक्त हुए थे, जिसके बाद उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (2025) खिताब जीता। पिछले साल हुए एशिया कप में भी भारत चैंपियन बना, इसके अलावा टी20 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। गंभीर ने आज सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश से टीम इंडिया के सफल होने की कामना की है।

Releated Posts

‘बेवजह खर्च नहीं, फिल्म बेहतर बननी चाहिए’- अल्लू अर्जुन के डाउन टू अर्थ अंदाज ने जीता दिल!

LV-News मुम्बई, एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है,…

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top