• Home
  • Health
  • ए.के. शर्मा ने मऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण
Image

ए.के. शर्मा ने मऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों से संवाद कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, उपचार कक्ष, प्रतीक्षालय एवं अन्य विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने उपलब्ध दवाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, जांच सुविधाओं तथा साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मंत्री श्री शर्मा ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सीमित सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्हें और बेहतर किए जाने की मांग रखी। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन को शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर की सुविधाओं से युक्त किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार, जांच एवं आपातकालीन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को गंभीर उपचार के लिए दूर-दराज के जिलों में न जाना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

Releated Posts

स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। संगम नगरी में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए…

कोल्ड कॉफी भी हो सकती है हेल्दी: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लखनऊ वार्ता -न्यूज़ कोल्ड कॉफी का स्वाद हर किसी को भाता है और गर्मी में इसे पीने का…

आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल में ‘कन्या जन्मोत्सव’ की धूम

दिनेश कुमार प्रजापति आजमगढ़ 28 मार्च (आर एन एस)मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद…

दोपहर में झपकी लेने से आप दिन भर रहेंगे ऊर्जावान, जानिए कैसे

पूजा विमलदोपहर की झपकी हर किसी के लिए जरूरी है, जिससे आप अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top