• Home
  • Sports
  • अन्डर -19 वर्ल्ड कप 2026 एरन जार्ज का शतक, भारत ,अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा
Image

अन्डर -19 वर्ल्ड कप 2026 एरन जार्ज का शतक, भारत ,अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा

भारत ने इस तरह अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड चेज हासिल की। इससे पहले आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी उस्मान सादत और खालिद अहमदजई की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 13वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने खालिद अहमदजई को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

अहमदजई ने 39 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रन बनाये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये फैसल शिनोजादा ने उस्मान सादत के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। 25वें ओवर में कनिष्क चौहान ने उस्मान सादत को आउटकर पवेलियन भेज दिया। उस्मान सादत ने 70 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 39 रन बनाये। फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई। 46वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने फैसल शिनोजादा को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौके लगाते हुए 110 रनों की पारी खेली। 49वें ओवर में कनिष्क चौहान ने अजिजुल्लाह मियाखिल (12) को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया।

अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 310 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली। अब्दुल अजीज सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिये।

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top