• Home
  • State News
  • सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन पिपरहवा से शांति और विकास का संदेश
Image

सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन पिपरहवा से शांति और विकास का संदेश

विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026
बुद्ध की शांति भूमि से विकास का संदेश
सिद्धार्थनगर-कपिलवस्तु के समग्र विकास को नई गति
बौद्ध विरासत और सांस्कृतिक चेतना का संगम सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026

खनऊ: मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र श्री सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मॉ सरस्वती एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के तीसरे दिन का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा सरस्वती बन्दना प्रस्तुत किया गया तथा शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ के छात्राओं द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया।


मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के कार्यक्रम में आने का मौका मिला और पिपरहवा स्तूप का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आप सभी का धन्यवाद। यह सबसे बड़ा बौद्ध तीर्थ स्थल है। पूरे विश्व में सबसे अधिक पूजा गौतम बुद्ध की होती है। गौतम बुद्ध ने शान्ति और अंहिसा का ज्ञान दिया। बुद्ध कल भी प्रासंगिक थे।
आज भी हैं और आगे भी प्रासंगिक रहेंगे। मा0 प्रधानमंत्री जी कहते है हमने संसार को बुद्ध दिया है युद्ध नही। काला नमक चावल गौतम बुद्ध ने काला नमक चावल प्रसाद के रूप में दिया है। जिसकी पैकेजिंग कर पूरे विश्व में भेजा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। महिलाओ का सश्क्तिकरण होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। विकास की झांकी दिखाई दे रही है। सिद्धार्थनगर को अग्रणी जनपद बनने से कोई नही रोक सकता है। सिद्धार्थनगर के विकास के लिए सरकार का खजाना समर्पित है। भगवान बुद्ध के अवशेष को मेरे नेतृत्व में रूस भेजा गया था। यह अवशेष पिपरहवा में खुदाई से निकले थे। मै प्रयास करूंगा कि उसका अंश पिपरहवा में रखा जाये। बुद्ध के अनुयायी यहां पर दर्शन करने आयेगे। सिद्धार्थनगर का विकास कपिलवस्तु का विकास कोई रोक नही पायेगा। बुद्ध से जुड़े स्थानों को सड़क, रोड और हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विश्व में सबसे अधिक पर्यटक उ0प्र0 में आते है। पिपरहवा के लिए प्रयास किया जायेगा जिससे यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आये। 2047 तक विकसित भारत, विकसित उ0प्र0 बनेगा। आप लोग आगे बढ़िये, प्रधानमंत्री जी ने यूरोप के बाजार आपके लिए खोल दिया है। भारत विश्व गुरू बनेगा।  सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी एवं आयोजन टीम को बधाई और शुभकामनाएं दिया।
मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि 2026 का महोत्सव ऐतिहासिक महोत्सव है। आज गौतम बुद्ध की धरती के लिए सौभाग्य का दिन है
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि आज आपके द्वारा पिपरहवा में स्तूप पर जाकर पूजा की गयी। तथा भन्तेगणों से संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर श्री सहजानन्द राय ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों मे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच पर पहुॅचने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है।  श्री कन्हैया पासवान ने मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य सभी का स्वागत किया। मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पिपरहवा में पहुॅचकर स्तूप पर पूजन किया है। कहा  कपिलवस्तु का सम्पूर्ण विकास होगा।
इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य को जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा काला नमक चावल जोन का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर  मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी.अग्रवाल पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण, व अधिकारी गण उपस्थित थे।

Releated Posts

भाकियू भानु का रामनगर तहसील घेराव, किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता

LV-News भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा रामनगर तहसील का घेराव मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में किया…

आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात

LV-News लखनऊ। राजधानी के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1000 आशाओं की प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी सोनकर…

किसान और युवा हितैषी नीतियों पर जताया भरोसा, कई नेताओं ने जॉइन की राष्ट्रीय लोकदल

Nayer Azam लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति…

पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान

NIT-News लखनऊ/जौनपुर। पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top