• Home
  • State News
  • भेदभावपूर्ण बताकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Image

भेदभावपूर्ण बताकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी


बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सवर्ण समाज के सदस्यों ने केंद्र सरकार के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (न्ळब्) के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और राष्ट्रपति को एक रजिस्ट्री भेजी। यह विरोध प्रदर्शन सिरौली गौसपुर तहसील के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के अधिवक्ता, ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी का नया कानून उनकी बात सुने बिना लागू किया गया है, जिससे समाज के एक विशेष वर्ग को नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून जातीय भेदभाव को बढ़ावा देता है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा, “हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा है। यदि यह कानून लागू रहा तो हमारे समाज को नुकसान उठाना पड़ेगा, इसलिए इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।” उन्होंने इस कानून को “काला कानून” बताते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि शिक्षा से जुड़े ऐसे कानून को सभी वर्गों की सहमति से लागू किया जाना चाहिए, न कि एकतरफा निर्णय के माध्यम से। इस प्रदर्शन में ग्राम प्रधान शिवा मिश्रा, संजय सिंह एडवोकेट और अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने मुख्य रूप से सहयोग किया। दीपक मिश्रा, दीपू तिवारी एडवोकेट और वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top