• Home
  • State News
  • यूजीसी के नये नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने की सराहना
Image

यूजीसी के नये नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने की सराहना

बस्ती। गुरूवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए लाए गए यूजीसी के नए नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।कायस्थ सेवा ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि यद्यपि की सर्वोच्च न्यायालय ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अगली सुनवाई की तिथि 19 मार्च निश्चित की गई है किन्तु खतरा अभी टला नहीं है। सरकार को स्वयं आगे आकर स्पष्टीकरण देना होगा जिससे भेदभाव पैदा करने वाला नियम पूरी तरह से वापस हो।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से  नवीन श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, विवेक कुमार, नीतेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक, अनिल कुमार श्रीवास्तव, नीतेश, विवेक, सन्तोष, विनय, देवेन्द्र, अभिमन्यु, आनन्द, राजू के साथ ही कायस्थ सेवा ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे। 

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top