• Home
  • State News
  • मौसम में बदलाव होने पर सदस्य विधान परिषद ने बांटे कंबल
Image

मौसम में बदलाव होने पर सदस्य विधान परिषद ने बांटे कंबल


श्रावस्ती । जनपद के तहसील भिनगा सभागार में आयोजित विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र द्वारा कमजोर वर्ग, निराश्रित एवं दिव्यांगजनो को कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज एवं संचालन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए एम0एल0सी0 ने कहा कि आज कंबल वितरण कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित नागरिकों को विशेष धन्यवाद है, जिनकी वजह से यह कल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही हैं। सरकार द्वारा आवश्यकतानुसार लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि हमारे किसी नागरिक को शीतलहर से नुकसान न हो। जिला प्रशासन द्वारा जीरो पावर्टी के नागरिकों को प्राथमिकता पर कंबल दिये जा रहे हैं। यह प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त भी आमजन को आपदा से बचाव के लिए हर संभव प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहे हैं, यह सब जनशक्ति के समर्थन से ही संभव हो पाया है।
उपजिलाधिकारी आशीष भारद्वाज ने बताया कि तहसील भिनगा में लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है साथ ही अलाव भी जल रहे हैं। मौसम में अभी ठंड होने के कारण बचाव कार्य जारी रहेंगे। तहसीलदार जागृति सिंह ने कार्यक्रम में समय एवं मार्गदर्शन देने के लिए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शिवम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, दिवाकर शुक्ल महामंत्री, आर के अफरोज, लेखपाल जयंत कुमार, अमित शुक्ला, राकेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, योगेन्द्र प्रसाद मिश्र, राहुल शुक्ल, आपदा मित्र राजेश कुमार मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top