• Home
  • Entertainment
  • 19 वर्षों से लोकनृत्य प्रशिक्षण, कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन तक फरूवाही की गूंज
Image

19 वर्षों से लोकनृत्य प्रशिक्षण, कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन तक फरूवाही की गूंज


अयोध्या। अवधी लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ग्रुप ऑफ अवधी न्यास, अयोध्या धाम एवं इसके कलाकारों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। बीते 19 वर्षों से निरंतर लगभग 250 से अधिक कलाकारों को फरूवाही लोकनृत्य का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही कंहरवा एवं बधावा लोकनृत्य का भी सशक्त प्रशिक्षण दिया गया। ग्रुप ऑफ अवधी न्यास ने कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 26 जनवरी 2023 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में लगभग 17 राज्यों के दलों के बीच प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात दल ने कर्तव्य पथ, नई दिल्ली पर उत्तर प्रदेश के ट्रेब्लो के साथ प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास एवं राष्ट्रपति भवन में भी फरूवाही लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई, जिसकी कोरियोग्राफी प्रसिद्ध लोकनृत्य निर्देशक संजय शर्मा द्वारा की गई। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित फरूवाही लोकनृत्य प्रतियोगिता में ग्रुप ने दो बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही संस्कार भारती द्वारा कलासाधक सम्मान, अयोध्या महोत्सव द्वारा अयोध्या रत्न तथा सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड से भी फरूवाही लोकनृत्य को सम्मानित किया गया। 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर लोक एवं जनजातीय वर्ग के लगभग 5500 कलाकारों द्वारा दी गई ऐतिहासिक प्रस्तुति में फरूवाही लोकनृत्य की सहभागिता रही। इस विशाल आयोजन की संपूर्ण कोरियोग्राफी भी संजय शर्मा जी द्वारा की गई, जो एक विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुई। इसी क्रम में ग्रुप ऑफ अवधी न्यास के कलाकारों ने गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश के ट्रेब्लो के साथ भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के समक्ष विधानसभा भवन में फरूवाही लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस दल का प्रतिनिधित्व रवी कुमार जी ने अपने दल के साथ किया। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ग्रुप ऑफ अवधी न्यास के अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में लगभग 15 दलों के साथ फरूवाही लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसकी कोरियोग्राफी संजय शर्मा द्वारा की गई। ग्रुप ऑफ अवधी न्यास के फरूवाही लोकनृत्य दल में अध्यक्ष  विजय यादव जी के साथ प्रमुख कलाकारों में राजेश कुमार, अमिय कुमार, रवी कुमार, अनुराग, सुभाष पाल, अजय, अनुराग माझी, अमन, दीपक सहित अनेक कलाकार निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रुप ऑफ अवधी न्यास द्वारा किया जा रहा यह कार्य अवधी लोकसंस्कृति के संरक्षण, प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय पहचान की दिशा में एक प्रेरणादायी और ऐतिहासिक प्रयास है।

Releated Posts

‘बेवजह खर्च नहीं, फिल्म बेहतर बननी चाहिए’- अल्लू अर्जुन के डाउन टू अर्थ अंदाज ने जीता दिल!

LV-News मुम्बई, एक तरफ जहां सुपरस्टार्स की जिंदगी को अक्सर लग्जरी और आलीशान लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है,…

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top